स्काई फोर्स ने 5 दिनों में 75 करोड़ कमाए: यह आंकड़ा अक्षय की पिछली 4 फिल्मों के ओवरऑल कलेक्शन से ज्यादा; लास्ट सुपरहिट फिल्म OMG-2 थी

स्काई फोर्स ने 5 दिनों में 75 करोड़ कमाए:  यह आंकड़ा अक्षय की पिछली 4 फिल्मों के ओवरऑल कलेक्शन से ज्यादा; लास्ट सुपरहिट फिल्म OMG-2 थी

[ad_1]

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हुई है। - Dainik Bhaskar

फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हुई है।

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म स्काई फोर्स ने 5 दिनों में 75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने मंगलवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखें, तो स्काई फोर्स की परफॉर्मेंस काफी बेहतर है।

अक्षय कुमार की पिछली दो फिल्म खेल-खेल में ने 40.36 करोड़ का ऑलटाइम कलेक्शन किया था। वहीं, सरफिरा ने सिर्फ 22 करोड़ रुपए कमाए थे। अब स्काई फोर्स की परफॉर्मेंस ने अक्षय को जरूर एक राहत दी होगी। अक्षय की लास्ट सुपरहिट फिल्म OMG-2 थी, जिसने 150.17 करोड़ का ओवरऑल कलेक्शन किया था।

पहले अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों के कलेक्शन पर नजर..

  • खेल खेल में- 40.36 करोड़
  • सरफिरा- 22.13 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां- 59.17 करोड़
  • मिशन रानीगंज- 33.74 करोड़
  • OMG-2- 150.17 करोड़
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया भी हैं। उन्होंने फिल्म में डेब्यू किया है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया भी हैं। उन्होंने फिल्म में डेब्यू किया है।

2023 में रिलीज हुई OMG-2 अक्षय कुमार की लास्ट सुपरहिट फिल्म थी। हालांकि, इसमें पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिका थी। अक्षय ने एक तरह से साइड रोल किया था।

क्या है स्काई फोर्स की कहानी? फिल्म की कहानी विंग कमांडर के.ओ. आहुजा (अक्षय कुमार) की है। वे एक ऐसे मिशन पर जाते हैं, जो भारत की हवाई ताकत को दुनिया के सामने साबित करता है।

सरगोधा एयरबेस पर एक खतरनाक ऑपरेशन के दौरान विजय (वीर पहाड़िया ) लापता हो जाते हैं। यह फिल्म केवल एक युद्ध की गाथा नहीं है, बल्कि दोस्ती, जिम्मेदारी और बलिदान की भी कहानी है। पूरी खबर पढ़ें..

कंगना की इमरजेंसी का हाल बुरा दूसरी तरफ कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी का बुरा हाल है। फिल्म ने 12 दिनों में सिर्फ 17.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यह फिल्म भारतीय राजनीति के उस काले अध्याय को पर्दे पर लेकर आती है, जिसने 1975 से 1977 के बीच भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को हिला दिया था।

फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हुई है।

फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हुई है।

—————————- इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

डेब्यू के बाद वीर पहाड़िया- खुशी के बीच बढ़ा कॉम्पिटिशन:एक्टर बोले- हमारे बीच कोई मुकाबला नहीं

वीर पहाड़िया ने हाल ही में फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में वीर ने बताया कि उनका एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है।

साथ ही उन्होंने खुशी कपूर के साथ कॉम्पिटिशन को लेकर भी बात की। दरअसल, वीर के छोटे भाई शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर के डेटिंग की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content