सोना ₹479 गिरकर ₹85,114 पर आया: चांदी ₹1,447 गिरकर ₹93,601 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोना ₹479 गिरकर ₹85,114 पर आया:  चांदी ₹1,447 गिरकर ₹93,601 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Fell By ₹479 To ₹85,114, Silver Fell By ₹1447 To ₹93,601 Per Kg

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 फरवरी (शुक्रवार) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 479 रुपए गिरकर 85,114 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 85,593 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 1,447 रुपए गिरकर 93,601 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,048 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 85,114
22 77,964
18 63,836

1 जनवरी से अब तक सोना 8,952 रुपए महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,952 रुपए बढ़कर 85,114 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 7,584 रुपए बढ़कर 93,601 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content