सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 50 अंक गिरा, सरकारी बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट:  निफ्टी भी 50 अंक गिरा, सरकारी बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

[ad_1]

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 18 फरवरी को 130 अंक की गिरावट के साथ 75,860 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के PSU बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.07% की गिरावट है।

घरेलू निवेशकों ने ₹4,759.77 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.49% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.85% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.29% की तेजी है।
  • क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विप्मेंट्स के IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। 21 फरवरी को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
  • 17 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,937.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,759.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • कल यानी 17 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रपति दिवस के उपलक्ष्य में बंद थे। इस दिन न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और NASDAQ सहित प्रमुख अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज बंद रहते हैं।

कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 17 फरवरी को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,294 से 702 अंक संभला था। यह 57 अंक की तेजी के साथ 75,996 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में भी निचले स्तर 22,725 से 234 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी, ये 30 अंक की तेजी के साथ 22,959 स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 16 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.31% की तेजी थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content