सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 20 अंक गिरा, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर लुढ़के

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:  निफ्टी भी 20 अंक गिरा, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर लुढ़के


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 79,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट है, ये 24,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.96% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 2.08% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.46% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 2 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹22.14 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 2 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.36% गिरावट के साथ 42,392 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.22% की गिरावट के साथ 5,868 और नैस्डैक 0.16% गिरकर 19,280 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 2 जनवरी को सेंसेक्स 1436 अंक चढ़कर 79,943 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 445 अंक की तेजी रही, ये 24,188 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी देखने को मिली थी। आज ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त थी। आयशर मोटर्स के शेयर में 8.55% और मारुति सुजुकी के शेयर में 5.61% तेजी देखने को मिली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content