दिल्ली के लोगों को बड़ा तोहफा देंगे अरविंद केजरीवाल, आज दोपहर 12 बजे होगा खुलासा – India TV Hindi

दिल्ली के लोगों को बड़ा तोहफा देंगे अरविंद केजरीवाल, आज दोपहर 12 बजे होगा खुलासा – India TV Hindi

[ad_1]

Arvind Kejriwal

Image Source : PTI
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए बड़ा ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि वह आज दोपहर 12 बजे बड़ी घोषणा करेंगे, जिससे दिल्ली के लोग बहुत खुश होंगे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की तरह ही एक और योजना का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, महिला सम्मान योजना विवादों में फंसी हुई है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी के महीने में हो सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी पहले ही चुनावी मोड में आ चुकी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। पार्टी ने उन नेताओं का टिकट भी काटा है, जिनके खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे थे। एक नेता ने तो खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया, क्योंकि मुस्लिम समुदाय के लोग उनका विरोध कर रहे थे।

महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का ऐलान कर चुके हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल इससे पहले दिल्ली के लोगों के लिए महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। हालांकि, महिला सम्मान योजना विवादों में फंस गई है। दिल्ली के अफसरों ने अखबार में विज्ञापन जारी कर बताया था कि सरकार ने ऐसी किसी योजना का नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई थी कि ऐसी किसी योजना के झांसे में आकर अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। हालांकि, आम आदमी पार्टी का दावा है कि यह योजना शुरू हो चुकी है और पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

क्या है महिला सम्मान और संजीवनी योजना?

महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। वहीं, 2025 दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। वहीं, संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उनके इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content