दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू – India TV Hindi

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू – India TV Hindi

[ad_1]

महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित

Image Source : FILE PHOTO
महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित

दिल्ली की भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था और कहा था कि महिलाओं को 2,500 रुपये हर महीने देगी। इस वादे को निभाने के लिए महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख का आज ऐलान हो चुका है। इस ऐलान के मुताबिक इस योजना के लिए आठ मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने रविवार को ये घोषणा की है।




कब शुरू होगी योजना

दिल्ली में महिला सम्मान योजना की शुरुआत मार्च के पहले सप्ताह से हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्कीम की शुरुआत महिला दिवस यानी आठ मार्च से हो सकती है और महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये इसी दिन से भेजे जाएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कर सकती है। 

किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ

वे महिलाएं जो सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

वे महिलाएं जो इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करती हैं उन्हें भी इस इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा।

जो महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस स्कीम के लाभ से वंचित रह सकती हैं। 

किसे मिलेगा योजना का लाभ

इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।

यह स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए है। 

2500 रुपये की इस राशि को सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content