SA20- कैपिटल्स ने सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया: टीम की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें कायम; प्रिटोरियस ने 3 विकेट लिए

SA20- कैपिटल्स ने सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया:  टीम की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें कायम; प्रिटोरियस ने 3 विकेट लिए

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जीत के बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स 8 मैचों में 14 पॉइट्स के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। - Dainik Bhaskar

जीत के बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स 8 मैचों में 14 पॉइट्स के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने SA20 के इस सीजन के 24वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में जीत से कैपिटल्स की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें कायम हैं।

मंगलवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 99 रन बनाए। 100 रन के टारगेट को कैपिटल्स ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से मिगेल प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स 8 मैचों में 14 पॉइट्स के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, सुपर किंग्स इतने ही मैचों में 15 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की पारी शुरुआत से ही खराब रही। टीम के अभी 16 रन हुए थे कि तभी ओपनर डेवोन कॉन्वे को रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ज्यादा देर नहीं टिके और 13 गेंदों में 14 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हो गए। विहान लुबे सिर्फ 3 रन बनाए। कॉन्वे दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 9 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 14 रन का योगदान दिया।

प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से मिगेल प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। शेनुराम मुथुनसामी और गिदोन पीटर्सने 2-2 विकेट झटके।

एकरमैन ने कैपिटल्स के लिए 39 रन बनाए टारगेट का पीछा करते हुए कैपिटल्स की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। ओपनर विल जैक्स 15 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। दूसरे ओपनर विल स्मीड भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान काइल वेरेन ने 17 रनों की पारी खेली। मार्केस एकरमैन ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाकर आउट हुए। जोबर्ग सुपर किंग्स की तरफ से लुथो सिपामला ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्डस विल्जोएन को 1 विकेट मिला।

कैपिटल्स के लिए मार्केस एकरमैन ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाकर आउट हुए।

कैपिटल्स के लिए मार्केस एकरमैन ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाकर आउट हुए।

——————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

ज्यॉफ एलार्डिस ने ICC के CEO पद से इस्तीफा दिया:2021 में कार्यभार संभाला था

ज्यॉफ एलार्डिस ने ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। एलार्डिस चार साल तक इस पद पर बने रहे। एलार्डिस ने 2020 में मनु साहनी को पद से हटाए जाने के बाद आठ महीने तक इस पद पर अंतरिम तौर पर काम किया था। इसके बाद नवंबर 2021 में उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content