OYO में कपल्स को दिखाना होगा रिलेशनशिप सर्टिफिकेट: इसके बगैर एंट्री नहीं, मेरठ से हुई शुरुआत; देशभर में कंपनी के 10 हजार पार्टनर – Meerut News

OYO में कपल्स को दिखाना होगा रिलेशनशिप सर्टिफिकेट:  इसके बगैर एंट्री नहीं, मेरठ से हुई शुरुआत; देशभर में कंपनी के 10 हजार पार्टनर – Meerut News

[ad_1]

अब OYO जाने वाले अनमैरिड कपल्स को चेक-इन के लिए अपने रिश्ते का वैलिड पहचान देना होगा। बुकिंग चाहे ऑनलाइन हो या सीधे होटल में जाकर किया गया हो। सभी ग्राहकों से ये अनिवार्य दस्तावेज मांगे जाएंगे।

.

कंपनी ने फिलहाल ये नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ में लागू की है। बाद में देश के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जा सकता है। देशभर में 10 हजार से ज्यादा होटल्स OYO के साथ पार्टनरशिप में बुकिंग करते हैं।

OYO होटल में चेक-इन के लिए अब रिश्ते का प्रमाण दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

OYO होटल में चेक-इन के लिए अब रिश्ते का प्रमाण दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

पर्सनल फ्रीडम जरूरी लेकिन सभ्य समाज का भी

OYO के नॉर्थ इंडिया हेड पावस शर्मा ने बताया, ‘OYO सेफ हॉस्पिटैलिटी कल्चर को बनाए रखने के लिए कमिटेड है। हम लोगों के पर्सनल फ्रीडम का सम्मान करते हैं, लेकिन सभ्य समाज और मार्केट की जरूरतों के हिसाब से भी चलने की जिम्मेदारी को समझते हैं। हम समय समय पर इस पॉलिसी को रिव्यू करते रहेंगे।’

मेरठ में OYO को लेकर हो रहे थे प्रदर्शन

मेरठ में लगातार OYO को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे। कई बार यहां होटलों में छापेमारी भी हुई है। शिकायतों के बाद कंपनी ने अपनी इमेज साफ करने के लिए यह नियम लागू किया है। 1 जनवरी 2025 से यह नियम मेरठ में लागू कर दिया है।

1 जनवरी 2025 से नए नियम मेरठ में लागू कर दिए गए हैं।

1 जनवरी 2025 से नए नियम मेरठ में लागू कर दिए गए हैं।

मेरठ से मिला था फीडबैक, शिकायत

कंपनी ने बताया कि उसने इसके लिए लोगों से फिडबैक लिए जिसमें विशेष रूप से मेरठ से कई सामाजिक संगठनों व लोगों ने कहा था कि OYO में सिंगल लोगों को रूम न दिया जाए। इसके अलावा कुछ अन्य शहरों में भी लोगों ने अविवाहित जोड़ों को OYO होटल्स में चेक-इन का परमिशन देने से रोकने की अपील की है।

OYO के खिलाफ दायर हुई थी याचिका

दरअसल, कुछ सामाजिक संगठनों ने OYO के खिलाफ याचिका दायर की है। इसको देखते हुए OYO ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला लिया है। कंपनी ने कहा कि OYO ने अपने पार्टनर होटल्स को सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने विवेक के आधार पर कपल्स की बुकिंग को रिजेक्ट करने का भी अधिकार दे दिया है।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

OYO को वित्त वर्ष 2024 में 100 करोड़ का मुनाफा: पहली बार मुनाफे में आई कंपनी, रितेश अग्रवाल बोले- हमारे पास लगभग ₹1000 करोड़ का कैश बैलेंस

ऑनलाइन होटल बुकिंग कंपनी OYO को पहली बार वित्त वर्ष 2024 में पहली बार मुनाफा हुआ था। FY2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 100 करोड़ रुपए रहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- एक खुश कस्टमर या होटल पार्टनर मेरे चेहरे पर सबसे बड़ी मुस्कान लाता है, FY24 के हमारे पहले फाइनेंशियल ने मुझे भी विनम्र बना दिया है। हमारा पहला नेट प्रॉफिट वाला वित्तीय वर्ष लगभग 100 करोड़ रुपए रहा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content