LSG के मालिक ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की 70% हिस्सेदारी खरीदी: IPL फ्रेंचाइजी ने अनाउंस किया; गोयनका बोले- हम एक्सीलेंसी में भरोसा करते हैं

[ad_1]
लखनऊ55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम अब तक द हंड्रेड लीग का कोई खिताब नहीं जीत सकी है।
IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिकाना हक रखने वाले RPSG ग्रुप ने इंग्लैंड के लंकाशर क्रिकेट क्लब से द हंड्रेड की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की 70% हिस्सेदारी खरीद ली है। लंकाशर मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की ओनरशिप वाली कंपनी है।
RPSG ग्रुप ने शुक्रवार को इस डील का अधिकृत ऐलान किया। इसके अनुसार, इंग्लैंड के लंकाशर क्रिकेट क्लब के पास टीम की 30% हिस्सेदारी होगी। ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका ने कहा- ‘हम लंकाशर की लेगसी का सम्मान करते हैं। हम प्लेयर्स, सपोर्ट टीम और कम्यूनिटी के साथ खास रिश्ता बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम एक्सीलेंसी में भरोसा करते हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए क्वालिटी क्रिकेट की अपार संभावना देखते हैं।’

संजीव गोयनका IPL की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं।
11 दिन पहले 1252 करोड़ की बोली लगाई थी RPSG ग्रुप ने 11 दिन पहले 4 फरवरी को इंग्लिश लीग द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी। तब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय ग्रुप ने इंग्लिश फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए करीब 1252 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई है।
समूह ने 1 फरवरी को ‘लंदन स्पिरिट’ के लिए असफल बोली लगाई थी। इस नीलामी को सिलिकॉन वैली के एक टेक कंसोर्टियम ने जीता था।
लंकाशायर ने 4 फरवरी को स्टेटमेंट में कहा था-

हम एक बेहतरीन साझेदार खोज रहे थे। RPSG ग्रुप कुछ समय से हमारी पसंदीदा बोलीदाता रहा है। हम इस नतीजे से बेहद खुश हैं। हम एक साथ मिलकर एक बेहतरीन भविष्य बनाने के लिए उत्साहित हैं। हमारा ज्वॉइंट टारगेट मैनचेस्टर और नॉर्थ वेस्ट क्षेत्र के लोगों के लिए एक खास क्रिकेट टीम तैयार करना है।
ऋषभ पंत को नया कप्तान बनाया था RPSG के चेयरमैन संजीव गोयनका ने पिछले महीने 20 जनवरी को ऋषभ पंत को IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया था। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। इसी के साथ पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

कोलकाता में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ LSG के ओनर संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को जर्सी दी थी।
गोयनका ने 2 साल पहले SA20 में लीग खरीदी थी आरपीएसजी ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक गोयनका ने 2022 में एसए20 में डरबन फ्रेंचाइजी खरीदने से पहले 2021 में आईपीएल में लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक भी रहे। RPSG ग्रुप ने 2016 और 2017 के IPL सीजन में भाग लिया था, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स निलंबित थे। आगे IPL में LSG का प्रदर्शन देखिए…

————————————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
KKR-RCB में IPL का ओपनिंग मैच होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत शनिवार, 22 मार्च से होगी। पिछली चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में ओपनिंग और फाइनल मैच होगा। पहले मैच में KKR के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) होगी। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Source link