CHUNAV MANCH: ‘केजरीवाल असफलता का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं’, गजेंद्र सिंह शेखावत ने AAP पर बोला हमला – India TV Hindi

CHUNAV MANCH: ‘केजरीवाल असफलता का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं’, गजेंद्र सिंह शेखावत ने AAP पर बोला हमला – India TV Hindi

[ad_1]

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Image Source : INDIA TV
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्लीः इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत किया। इंडिया टीवी के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 

केजरीवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। दिल्ली सरकार को झूठ बोलने में महारथ हासिल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने गरीबों के बारे में नहीं सोचा। छह महीने में इंडिया गठबंधन तितर-बितर होगा। 

यमुना की सफाई करने का वादा

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यमुना की सफाई पीएम मोदी का विजन है। यमुना की तरह 10 साल पर गंगा पर सवाल उठते थे। गंगा की सफाई हुई है। कुंभ में लाखों लोग इसके गवाह हैं। मैं कहता हूं यमुना साफ करेंगे और उसमें डुबकी भी लगाएंगे। जो बीजेपी कहती है उसे करती है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content