दिल्ली चुनाव: वोटिंग से पहले AAP को झटका, कद्दावर नेता पर FIR दर्ज, लगा है बड़ा आरोप – India TV Hindi

दिल्ली चुनाव: वोटिंग से पहले AAP को झटका, कद्दावर नेता पर FIR दर्ज, लगा है बड़ा आरोप – India TV Hindi


Image Source : FILE PHOTO
आप नेता पर एफआईआर दर्ज

दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए वोटिंग आज सुबह सात बजे से जारी है। वहीं मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया, जिसे लेकर उनपर केस दर्ज हो गया है। दिनेश मोहनिया पर एक महिला ने प्रचार के दौरान फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है और महिला की शिकायत पर संगम विहार पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में दिनेश मोहनिया की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि दिनेश मोहनिया संगम विहार सीट से इस बार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने भाजपा के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस की तरफ से हर्ष चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

मोहनिया पर पहले भी दर्ज हुआ था केस

आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर इससे पहले भी 23 जून, 2016 को महिलाओं के एक समूह ने कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। उनप आरोप था कि महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या के बारे में शिकायत लेकर उनके पास आई थीं और उन्होंने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया था।

आप विधायक को किया गया था अरेस्ट


2016 में मोहनिया पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354बी (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 354सी (चुपके से देखना) के तहत केस दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि 2020 में विधायक दिनेश मोहनिया को इस मामले में बरी भी कर दिया गया था।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content