TCS को तीसरी तिमाही में ₹12,380 करोड़ का मुनाफा: ये तिमाही आधार पर 4% बढ़ा, 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश भी देगी कंपनी

TCS को तीसरी तिमाही में ₹12,380 करोड़ का मुनाफा:  ये तिमाही आधार पर 4% बढ़ा, 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश भी देगी कंपनी


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) ने आज यानी 9 जनवरी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3FY25) के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TCS का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर करीब 3.95% बढ़कर 12,380 रुपए करोड़ रहा। इससे पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में ये 11,909 करोड़ रुपए रहा था। वहीं सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 12% बढ़ा है।

हालांकि कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ये 63,973 करोड़ रुपए रही। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी को 64,259 करोड़ रुपए की आय हुई थी। वहीं EBIT तिमाही आधार पर 15,469 करोड़ रुपये से बढ़कर 16900 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

FY25 की तीसरी तिमाही में TCS का मुनाफा 4% बढ़ा

कैटेगरी जुलाई-सितंबर अक्टूबर-दिसंबर घटा/बढ़ा (₹) घटा/बढ़ा (%)
मुनाफा ₹11,909 ₹12,380 +471 3.95%
आय ₹64,259 ₹63,973 -286 0.44%
EBIT ₹15,469 ₹16,900 +1,431 8.46%
मार्जिन 24.1% 26.4% 2.30%

10 रुपए प्रति शेयर लाभांश देगी कंपनी नतीजों के साथ TCS ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 10 रुपए आंतरिक लाभांश (डिविडेंट) और 66 रुपए का स्पेशल लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश या डिविडेंड कहते हैं।

बीते एक साल में 9.60% चढ़ा TCS का शेयर आज TCS का शेयर 1.57% की गिरावट के साथ 4,044 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में शेयर ने 9.17% का निगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 6 महीने में TCS के शेयर ने 1.47% और बीते एक में अब तक 9.60% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

1968 में हुई थी TCS की स्थापना टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भारत की मल्टीनेशनल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) कंपनी है। यह टाटा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। TCS की स्थापना 1968 में ‘टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स’ के रूप में हुई थी। 25 अगस्त 2004 को TCS पब्लिक लिस्टेड कंपनी बनी।

2005 में इन्फॉरमेटिक्स मार्केट में जाने वाली यह भारत की पहली कंपनी बनी। अप्रैल 2018 में 100 अरब डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली देश की पहली IT कंपनी बनी। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14.17 लाख करोड़ रुपए है। यह 46 देशों में 149 लोकेशन पर काम करती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content