सेंसेक्स में करीब 500 अंक की गिरावट: निफ्टी भी करीब 150 अंक लुढ़का, NSE बैंकिंग, IT और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स में करीब 500 अंक की गिरावट:  निफ्टी भी करीब 150 अंक लुढ़का, NSE बैंकिंग, IT और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट

[ad_1]

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स में आज करीब 500 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 77,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 150 अंक की गिरावट है। 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 में तेजी और 39 में गिरावट देखने मिल रही है। जबकि, 1 में कोई बदलाव नहीं है।

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग में 1.03%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.07%, IT में 1.33% और रियल्टी में 1.24% की सबसे ज्यादा गिरावट है। जबकि अकेले ऑयल एंड गैस तेजी देखने को मिल रही है।

कोरियाई बाजार में 1.23% की तेजी, तो चीनी बाजार 1.12% नीचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.35% की गिरावट है और कोरिया के कोस्पी में 1.23%की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.12% की नीचे कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO आज दूसरा दिन है। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 7 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,491.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,615.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.42% की गिरावट के साथ 42,528 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.11% नीचे 5,909 और नैस्डैक इंडेक्स 1.89% गिरकर 19,489 के स्तर पर बंद हुए।

कल बाजार में रही थी तेजी

कल यानी 7 जनवरी को सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 78,199 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 91 अंक की तेजी रही, ये 23,707 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 945 अंक की बढ़त के साथ 55,282 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.64% की तेजी रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content