38वें राष्ट्रीय खेल: मेडल टैली में सर्विसेज 42 गोल्ड जीतकर नंबर वन;उत्तराखंड छठे पायदान पर आया – Dehradun News

38वें राष्ट्रीय खेल:  मेडल टैली में सर्विसेज 42 गोल्ड जीतकर नंबर वन;उत्तराखंड छठे पायदान पर आया – Dehradun News

[ad_1]

38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड छठे स्थान पर

उत्तराखंड में चल रहे हैं 38वें राष्ट्रीय खेलों में अब 5 दिन के गेम बचे हैं। 14 फरवरी को हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों का समापन होगा। 28 जनवरी से अब तक कई प्रतियोगिताएं फाइनल हो चुकी हैं। जबकि कई गेम्स अभी जारी हैं।

.

अब तक के हुए खेलों में सबसे शानदार प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (सर्विसेज) पहले पायदान पर बना हुआ है। मेजबानी कर रहे राज्य उत्तराखंड ने भी छलांग लगाकर छठे स्थान पर जगह बना ली है।

कर्नाटक दूसरे स्थान और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर

सर्विसेज ने अब तक कल 71 मेडल जीते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 42 गोल्ड, 16 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल है। जबकि कर्नाटक 30 गोल्ड मेडल,12 रजत और 16 कांस्य समेत कुल 58 पदक जीतकर दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र 25 गोल्ड,42 रजत और 46 कांस्य पदक जीत का तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में कुल 113 पदक जीते हैं। लेकिन गोल्ड मेडल की संख्या कम होने से महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है।

मध्यप्रदेश चौथे नंबर पर पहुंचा

जबकि मध्य प्रदेश 19 गोल्ड,13 रजत और 18 कांस्य समेत 50 पदक जीतकर चौथे नंबर बना है। तो वही हरियाणा 18 गोल्ड मेडल, 26 रजत और 28 कांस्य पदक समेत 72 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है। वही, उत्तराखंड 14 गोल्ड, 42 रजत और 26 कांस्य पदक जीतकर छठे पायदान पर पहुंच गया है।

अन्य प्रदेशों का ये रहा प्रदर्शन

इसी तरह 54 मेडल के साथ तमिलनाडु सातवें, 38 मेडल के साथ मणिपुर आठवें, दिल्ली 40 मेडल जीतकर 9वें स्थान पर बना हुआ है। केरल ने 34 मेडल जीतकर दसवें, जबकि उत्तर प्रदेश 29 मेडल के साथ 11 स्थान पर है 36 मॉडल के साथ पंजाब 12 स्थान पर है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content