सोना ₹787 महंगा हुआ, ₹76,164 प्रति 10 ग्राम पहुंचा: चांदी की कीमत में ₹2,267 की गिरावट, ₹87,400 प्रति किलोग्राम पहुंची

सोना ₹787 महंगा हुआ, ₹76,164 प्रति 10 ग्राम पहुंचा:  चांदी की कीमत में ₹2,267 की गिरावट, ₹87,400 प्रति किलोग्राम पहुंची


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों लगातार गिरावट के बाद आज (23 दिसंबर) तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 787 रुपए बढ़कर 76,164 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 77,787 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,267 रुपए घटकर 87,400 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलो थी। इस साल सोना 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इस साल सोने में अब तक 12,812 रुपए से ज्यादा की तेजी IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 12,812 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 00 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 76,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 87,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content