सैफ अली खान पर हमले से भड़के नेता, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, जानें किसने क्या कहा – India TV Hindi

सैफ अली खान पर हमले से भड़के नेता, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, जानें किसने क्या कहा – India TV Hindi

[ad_1]

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला।

Image Source : ANI/PTI
सैफ अली खान पर जानलेवा हमला।

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में सैफ अली खान को कई घाव लगे हैं। इस घटना के बाद अभिनेता सैफ को तुरंत इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। वहीं, अब इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों से भी बयान सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा है…

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के कमरे  में 2 बजे एक शख़्स घुस आया। उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप्स उर्फ लीमा को एक अज्ञात व्यक्ति ने पकड़ लिया, वह चीखने लगी। जब अभिनेता सैफ अली खान आगे आए, तो उस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह घायल हो गए और उनकी हाउसकीपर घायल हो गई। सैफ अली खान की कर्मचारी महिला भी घायल हैं। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 7 टीम बनाई है। सैफ के घर में काम करने वाले तीन नौकरों से पूछताछ जारी है।

कितनी शर्म की बात है- प्रियंका चतुर्वेदी 

शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- “यह कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में हाई प्रोफाइल को जान से मारने की एक और कोशिश देखी गई। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। बाबा सिद्दीकी जी की चौंकाने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। सलमान खान बुलेट प्रूफ घर में रहने को मजबूर हैं। अब सैफ पर भी हमला हुआ है।” प्रियंका ने कहा कि ये सभी घटनाएं बांद्रा में हुई हैं जहां मशहूर हस्तियों की संख्या सबसे अधिक है, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। प्रियंका ने सवाल उठाया कि अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है?

संजय राउत ने क्या कहा?

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी पूरी घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा- “सैफ अली खान एक कलाकार हैं, उनको पद्मश्री से भी नवाजा गया है। सैफ अली खान पर चाकू से कातिलाना हमला हुआ। कोई बोलता है चोर था, कोई और कुछ बोलता है। लेकिन इस राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन क्या है? बीड से लेकर मुंबई और नागपुर से लेकर मुंबई तक, सैफ अली खान पर हमला दिखा देता है कि लॉ एंड आर्डर कहां है? मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हब है। पूरा बॉलीवुड मुंबई में है और वह सुरक्षित नहीं रहेगा तो कौन सुरक्षित रहेगा। सैफ अली खान के ऊपर जो हमला हुआ है वह फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर हमला हुआ है।

सैफ के शरीर पर 6 घाव

सैफ अली खान की हालत पर लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि सैफ अली खान पर उनके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। उन्हें चाकू आदि नुकीली चीजों से छह घाव लगे हैं, जिनमें से दो घाव गहरे हैं और एक उसकी रीढ़ की हड्डी के करीब है। डॉक्टर ने कहा है कि सर्जरी पूरी होने के बाद नुकसान की सीमा समझ में आएगी।

भाजपा नेता ने क्या कहा?

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर हमले पर भाजपा नेता राम कदम ने भी बयान दिया है। राम कदम ने कहा- “पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति डकैती के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था और उस व्यक्ति के साथ हाथापाई में अभिनेता को चोटें आईं। पुलिस घटना की जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

 

Latest India News



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content