सेंसेक्स 384 अंक गिरकर 81,748 के स्तर पर बंद हुआ: निफ्टी भी 100 अंक गिरा, BSE मिडकैप 350 अंक चढ़ा

सेंसेक्स 384 अंक गिरकर 81,748 के स्तर पर बंद हुआ:  निफ्टी भी 100 अंक गिरा, BSE मिडकैप 350 अंक चढ़ा

[ad_1]

मुंबई3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 16 दिसंबर को सेंसेक्स 384 अंक की गिरावट के साथ 81,748 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 24,668 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE मिडकैप 350 अंक की तेजी के साथ 48,126 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 9 में तेजी रही। जबकि, 1 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 3.10% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही

  • इंफोसिस, TCS, HDFC बैंक और भारती एयरटेल ने बाजार को सबसे ज्यादा नीचे गिराया। जबकि, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड ने सेंसेक्स के ऊपर खींचा।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.033% और कोरिया के कोस्पी में 0.22% की गिरावट रही। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.16% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 13 दिसंबर को ₹2,335.32 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों ने (DIIs) ने ₹732.20 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 13 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.20% गिरकर 43,828 पर बंद हुआ। S&P 500 0.0026% गिरकर 6,051 पर और नैस्डैक 0.12% की तेजी के साथ 19,926 पर बंद हुआ।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स और जीके एनर्जी ने DRHP फाइल किया

आनंद राठी ग्रुप की ब्रोकरेज आर्म आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड ने IPO लाने के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। कंपनी IPO के जरिए 745 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

वहीं, जीके एनर्जी लिमिटेड ने भी IPO लाने के लिए SEBI के पास DRHP फाइल किया है, जो सोलर पावर्ड एग्रीकल्चरल वाटर पंप सिस्टम की प्रोवाइडर है। जीके एनर्जी के IPO में 500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 84,00,000 इक्विटी शेयर का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

शुक्रवार को बाजार में थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को सेंसेक्स 843 अंक (1.04%) की तेजी के साथ 82,133 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 219 अंक (0.89%) की तेजी के साथ 24,768 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स से 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 1.29% चढ़ा था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content