सेंसेक्स 120 अंक चढ़कर 74,720 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी, NSE के ऑटो और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में तेजी

[ad_1]
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

आज यानी गुरुवार (27 फरवरी) को सेंसेक्स में 120 अंक की तेजी है, ये 74,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 50 अंक की तेजी के साथ 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में गिरावट और 17 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में गिरावट 26 में और एक में कोई बदलाव नहीं है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में तेजी जबकि रियल्टी और IT में मामूली गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.15% की तेजी जबकि कोरिया के कोस्पी में 0.83%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.56% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.46% की गिरावट है।
- 25 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,529.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,030.78 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 26 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.43% की गिरावट के साथ 43,433 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.014% ऊपर 5,956 पर और नैस्डैक 0.26% चढ़कर 19,075 के स्तर पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी में गिरावट रही
कल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शेयर बाजार बंद था। इससे पहले दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (25 फरवरी) को सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5 अंक गिरकर 22,547 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। निफ्टी मेटल में 1.54%, PSU यानी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.22% और निफ्टी रियल्टी में 1.31% की गिरावट रही। मीडिया कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में मामूली तेजी रही।

[ad_2]
Source link