सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 120 अंक गिरा, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट:  निफ्टी भी 120 अंक गिरा, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली


मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 12 फरवरी को 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,870 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 22,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% की गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.19% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.49% की तेजी और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.0068% की गिरावट है।
  • 11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,486.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,001.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 11 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की तेजी के साथ 44,593 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.034% चढ़कर 6,068 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.36% गिरा।

हेक्सावेयर का IPO आज से ओपन होगा

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 12 फरवरी से ओपन हो रहा है। यह IPO 14 फरवरी को क्लोज होगा।

कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 12.36 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भारत के IT सर्विसेज और एंटरप्राइज टेक सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा।

अभी तक भारतीय IT सेक्टर में सबसे बड़ा 4,713 करोड़ रुपए का IPO साल 2002 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS का रहा था। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 11 फरवरी को सेंसेक्स 1018 अंक (1.31%) की गिरावट के साथ 76,293 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 309 अंक (1.32%) की गिरावट रही, ये 23,071 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार लगातार 5वें कारोबारी दिन गिरकर बंद हुआ था।

निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 3% टूटा था। मीडिया इंडेक्स भी 2.85% गिरकर बंद हुआ था। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट थी। मेटल और आईटी इंडेक्स करीब 1.50% नीचे बंद हुए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content