सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 100 अंक गिरा, फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

[ad_1]
मुंबई12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 19 फरवरी को 350 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 22,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 1.93% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.50% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.54% की तेजी है।
- 18 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,786.56 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,072.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 18 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.023% की तेजी के साथ 44,556 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.24% चढ़कर 6,129 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.072% चढ़ा।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को सेंसेक्स 29 अंक की गिरावट के साथ 75,967 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 14 अंक की गिरावट रही, ये 22,945 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 772 अंक गिरकर 44,384 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.36% की गिरावट थी।

[ad_2]
Source link