सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 77,600 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी भी 100 अंक फिसला, एनर्जी और IT शेयर्स टूटे

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:  ये 77,600 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी भी 100 अंक फिसला, एनर्जी और IT शेयर्स टूटे


मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 10 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,500 पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 2% की गिरावट है।

आज से ओपन होगा अजाक्स इंजीनियरिंग का IPO अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 13 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 17 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 7 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content