सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा लुढ़का, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट

[ad_1]
मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (9 जनवरी) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिल रही है।
NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो निफ्टी ऑटो में 0.65% और ऑटो में 0.50% की तेजी है। जबकि अन्य सभी सेक्टर्स में गिरावट है। निफ्टी बैंक में 0.51, फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53 और निफ्टी PSU यानी सरकारी बैंकों के शेयर में 0.67 की गिरावट है।
एशियाई बाजारों मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.76% की गिरावट है और कोरिया के कोस्पी में 0.42% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.26% की नीचे कारोबार कर रहा है।
- क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO आज आखिरी दिन है। निवेशकों के लिए इन्वेस्टमेंट का आज आखिरी मौका है। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
- NSE के डेटा के अनुसार, 8 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,362.18 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,716.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 8 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.25% की तेजी के साथ 42,635 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.16% ऊपर 5,918 जबकि नैस्डैक इंडेक्स 0.055% गिरकर 19,478 के स्तर पर बंद हुए।
कल शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ
सेंसेक्स कल यानी 8 जनवरी को 50 अंक की गिरावट के साथ 78,148 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 77,486 से 662 अंक संभला। वहीं निफ्टी भी 18 अंक (-0.08%) की तेजी के साथ 23,688 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी दिन के निचले स्तर 23,496 से 192 अंक रिकवर हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट देखने मिली। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा 2.16% गिरावट के साथ बंद हुआ।

[ad_2]
Source link