सेंसेक्स में 170 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी भी 70 अंक चढ़ा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 170 अंक से ज्यादा की तेजी:  निफ्टी भी 70 अंक चढ़ा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बजट से एक दिन पहले आज यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 170 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,930 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 23,320 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों से 35 में तेजी और 16 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर सबसे ज्यादा 1.25% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.067% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.49% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 30 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,582.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,165.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 30 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.38% की तेजी के साथ 44,882 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.53% चढ़कर 6,071 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.25% की तेजी रही।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 30 जनवरी को सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 76,759 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंक की बढ़त रही, ये 23,249 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट थी। पावर और FMCG शेयर्स में तेजी थी। वहीं IT और ऑटो शेयर्स में गिरावट थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content