लखनऊ: दबंगों के बीच विवाद के बाद पलासियो मॉल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO वायरल – India TV Hindi

लखनऊ में पलासियो मॉल के बाहर फायरिंग करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी है। दबंगों के बीच विवाद के बाद पलासियो मॉल के बाहर देर रात जमकर फायरिंग हुई है, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की है। अचानक घटी इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सरेआम फायरिंग की ये घटना वीडियो में कैद हो गई, जिसे देखकर जनता हैरान है।
डीसीपी साउथ ने दी जानकारी
थाना सुशान्तगोल्फ सिटी प्रकरण में डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात पलासियो मॉल के बाहर कुछ व्यक्ति आए, जो मॉल में बर्थडे मनाने के लिए मॉल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान मॉल के गार्ड ने उन्हें रोका तो इन लोगों ने गार्ड और कर्मचारियों के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग की। इसके बाद ये लोग भाग निकले। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया है एवं 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
कॉपी और वीडियो अपडेट हो रहा है…