रणवीर सिंह का फिल्म धुरंधर का लुक हुआ रिवील: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, फैंस एनिमल में रणबीर के लुक से कर रहे कंपेयर

रणवीर सिंह का फिल्म धुरंधर का लुक हुआ रिवील:  सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, फैंस एनिमल में रणबीर के लुक से कर रहे कंपेयर


26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ फोटो और वीडियो लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में रणवीर नए लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

फिल्म धुरंधर के सेट से रिवील हुआ रणवीर का लुक

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से उनका लुक रिवील हो गया है। इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले एक्टर ऐसे लुक में नजर नहीं आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में रणवीर पगड़ी बांधे, सूट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं।

पहली बार रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे रणवीर

पहली बार रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे रणवीर

फैंस कर रहे हैं लुक को कंपेयर

रणवीर सिंह दूसरी वायरल फोटो में लंबे बाल, दाढ़ी-मूंछ और कुर्ता पयाजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग एक्टर का कंपैरिजन फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के लुक से कर रहे हैं। तो कई रणवीर के लुक का कंपैरिजन फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर के लुक से कर रहे हैं।

रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे रणवीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक,रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर में एक रॉ एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को रियल इंसिडेंट पर बेस्ड बताया जा रहा है। फिल्म धुरंधर के सेकेंड शेड्यूल को शुरू करने से पहले रणवीर सिंह फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने गए थे।

अक्षय खन्ना का लुक भी हुआ वायरल

फिल्म के सेट से अक्षय खन्ना का लुक भी रिवील हुआ है। एक फोटो में एक्टर जीप में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके माथे से खून बहता नजर आ रहा है।

जुलाई 2024 में हुई थी फिल्म की अनाउंसमेंट

वहीं बात करें फिल्म की तो जुलाई 2024 में रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखे थे रणवीर

हाल ही में रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा की भूमिका थी। इस फिल्म में रणवीर के साथ अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content