रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल- पहले दिन लंच तक मुंबई 101/6: रहाणे 31, सूर्यकुमार यादव 9 रन बनाकर आउट; अंशुल कंबोज को 3 विकेट

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल- पहले दिन लंच तक मुंबई 101/6:  रहाणे 31, सूर्यकुमार यादव 9 रन बनाकर आउट; अंशुल कंबोज को 3 विकेट

[ad_1]

कोलकाता13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का क्वार्टर फाइनल राउंड शुरू हो चुका है। शनिवार को मुकाबले का पहला दिन है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

लंच ब्रेक तक टीम खराब स्थिति में है। टीम ने 94 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। फिलहाल, स्कोर 101/6 है। शम्स मुलानी 12 और शार्दूल ठाकुर 6 रन पर नाबाद हैं। मुंबई की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 58 बॉल पर 31 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 बॉल पर 28 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव ने 5 बॉल पर 2 चौकों के सहारे 9 रन बनाए। टॉप-3 बैटर्स भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

हरियाणा की ओर से अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके। सुमित कुमार को 2 और अजित चहल को एक विकेट मिला।

हरियाणा रणजी टीम के खिलाड़ी विकेट सेलिब्रेट करते हुए।

हरियाणा रणजी टीम के खिलाड़ी विकेट सेलिब्रेट करते हुए।

अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की रिपोर्ट…

1. जम्मू एंड कश्मीर बनाम केरल: J&K ने 50 के अंदर 3 विकेट गंवाए पुणे में केरल की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 66 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। पारस डोग्रा 14 और कन्हैया वाधावन ने 6 रन पर नाबाद हैं। शुभम खजोरिया 14, यवेर हुसैन 24 और विव्रांत शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। एमडी निधेश को 3 विकेट मिले।

2. विदर्भ बनाम तमिलनाडु : दानिश फिफ्टी के करीब, विदर्भ 99/3 नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर विदर्भ की टीम टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है। टीम ने लंच ब्रेक तक 99 रन बनाने में 3 विकेट गंवा लिए हैं। दानिश मालेवार 48 और करुण नायर 18 रन पर नाबाद हैं। ध्रुव शोरी 26 रन बनाकर आउट हुए। अथर्व तायड़े खाता नहीं खोल सके। आदित्य ठाकरे 5 रन ही बना सके।

3. सौराष्ट्र बनाम गुजरात: चिराग जानी की फिफ्टी, पुजारा आउट राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। सौराष्ट्र ने लंच तक 2 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। चिराग जानी 55 रन पर नाबाद हैं, शेल्डन जैक्सन 8 रन पर खेल रहे हैं। ओपनर हरविक देसाई 22 और चेतेश्वर पुजारा 26 रन बनाकर आउट हुए। सिद्धार्थ देसाई और अरजन नागवासवाला को एक-एक विकेट मिले।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content