मुंबई फिर बना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन: मध्य प्रदेश को 5 विकेट से फाइनल हराया, शेडगे ने 15 बॉल पर 36 रन बनाए

मुंबई फिर बना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन:  मध्य प्रदेश को 5 विकेट से फाइनल हराया, शेडगे ने 15 बॉल पर 36 रन बनाए

[ad_1]

बेंगलुरु5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई ने 3 साल में दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रविवार को टीम ने बेंगलुरु में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से फाइनल हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में एमपी ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए। मुंबई ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे ने 15 गेंद पर 36 और अथर्व अंकोलेकर ने 6 गेंद पर 16 रन की नॉटआउट पारी खेली। एमपी से कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंद पर 81 रन बनाए। मुंबई इससे पहले 2022 में भी चैंपियन बना था।

एमपी की शुरुआत खराब टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एमपी की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए। अर्पित गौड़ 3 और विकेटकीपर हर्ष गवली 2 ही रन बनाकर आउट हो गए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने पहले पावरप्ले, फिर पावरप्ले के बाद भी धीमी बैटिंग की। वह 23 गेंद पर 15 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

अकेले पड़ गए रजत पाटीदार सुभ्रांशु सेनापति ने 17 गेंद पर 23 रन बनाए, लेकिन उन्हें शिवम दुबे ने पवेलियन भेज दिया। उनके बाद रजत पाटीदार एक एंड पर टिके रहे और दूसरे एंड पर विकेट गिरते रहे। वेंकटेश अय्यर ने 9 गेंद पर 17 और राहुल बाथम ने 14 गेंद पर 19 रन बनाए। शिवम शुक्ला और कुमार कार्तिकेय 1-1 रन बना सके, त्रिपुरेश सिंह खाता भी नहीं खोल पाए।

पाटीदार ने 40 गेंद पर 81 रन बनाए, उनकी पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 202.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पाटीदार ने वेंकटेश के साथ 34 और बाथम के साथ 56 रन की पार्टनरशिप की। वह टूर्नामेंट के दूसरे टॉप रन स्कोरर भी हैं।

शार्दूल ने 2 विकेट लिए मुंबई से शार्दूल ठाकुर और रॉयस्टन दास ने 2-2 विकेट लिए। स्पिनर अथर्व अंकोलेकर ने 1 विकेट लिया। 1-1 विकेट मीडियम पेसर शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे को भी मिला। एक बैटर रनआउट भी हुआ।

मुंबई की अच्छी शुरुआत 175 रन के टारगेट के सामने मुंबई को अच्छी शुरुआत मिली। पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन टीम ने 5वें ओवर तक स्कोर 48 रन तक पहुंचा दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाए। ओपनर अजिंक्य रहाणे ने फिर सूर्यकुमार यादव के साथ स्कोरिंग रेट संभाले रखा।

रहाणे और सूर्या ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और स्कोर 100 रन के करीब पहुंचाया। रहाणे 37 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद शिवम दुबे भी 9 ही रन बना सके। सूर्या भी फिर 48 रन बनाकर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पार्टनरशिप की।

अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पार्टनरशिप की।

शेडगे ने एकतरफा बनाया रन चेज मुंबई ने 129 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए, टीम को 32 गेंद पर 46 रन की जरूरत थी। यहां सूर्यांश शेडगे बैटिंग करने उतरे, उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाकर 15 ही गेंद पर 36 रन बना दिए। उनके सपोर्ट से अथर्व अंकोलेकर ने 6 गेंद पर 16 रन बनाए और 18वें ओवर में विनिंग सिक्स लगाकर टीम को जिता दिया।

एमपी के लिए तेज गेंदबाज त्रिपुरेश सिंह ने 2 विकेट लिए। शिवम शुक्ला, वेंकटेश अय्यर और कुमार कार्तिकेय को 1-1 सफलता मिली। आवेश खान और राहुल बाथम कोई विकेट नहीं ले सके।

रहाणे रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुंबई से शेडगे ने 36 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया था, इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अजिंक्य रहाणे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, उन्होंने 9 मैच में 164.56 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए। एमपी के कप्तान रजत पाटीदार 428 रन बनाकर दूसरे टॉप स्कोरर रहे।

मुंबई ने 2022 में भी जीता था खिताब मुंबई और मध्य प्रदेश की टीमें पहली बार ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। इससे पहले दोनों ने अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1-1 फाइनल खेला था। मुंबई ने 2022 में हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराया था। वहीं एमपी को 2011 में बंगाल के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने दूसरी बार खिताब जीत लिया, वहीं एमपी एक बार फिर खाली हाथ रही।

मुंबई ने 2022 में अजिंक्य रहाणे और 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में SMAT का खिताब जीता।

मुंबई ने 2022 में अजिंक्य रहाणे और 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में SMAT का खिताब जीता।

मुंबई ने बड़ौदा, एमपी ने दिल्ली को सेमीफाइनल हराया था मध्य प्रदेश ने ग्रुप-ए और मुंबई ने ग्रुप-ई में टॉप पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। दोनों को 1-1 हार का सामना करना पड़ा था। क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 6 विकेट और एमपी ने सौराष्ट्र को 6 विकेट से हराया। सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट और एमपी ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया।

रजत पाटीदार SMAT 2024 के दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे।

रजत पाटीदार SMAT 2024 के दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content