बिहार में कांपी धरती, पटना में महसूस हुए भूकंप के झटके – India TV Hindi

[ad_1]
भूकंप
पटना: बिहार के पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके सुबह 6.38 बजे महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र नेपाल में था।
क्यों आते हैं भूकंप?
भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप की घटनाएं हाल के दिनों में काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमती रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?
-
0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
-
2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
-
3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
-
4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
-
5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
-
6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
-
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
-
8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
-
9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा
[ad_2]
Source link