बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 130 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में तेजी:  सेंसेक्स 130 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Budget 2025 LIVE Update; BSE NSE Nifty Sensex | Adani Reliance

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट पेश होने से पहले आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 130 अंक की तेजी के साथ 77,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 23,528 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 0.82% की तेजी है।

बजट से एक दिन पहले विदेशी निवेशकों ने ₹1,188.99 के शेयर बेचे

  • NSE के डेटा के अनुसार, 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 31 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75% की गिरावट के साथ 44,544 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 6,040 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.28% की गिरावट रही।

बजट के चलते शनिवार को खुला है बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज शनिवार होने के बाद भी केंद्रीय बजट के चलते खुला है। दोनों एक्सचेंज सामान्य कारोबारी दिनों की तरह सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे। आमतौर पर स्टॉक एक्सचेंज शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।

  • 1 फरवरी 2020 को भी बजट का दिन शनिवार था, जिस कारण बाजार खोला गया था।
  • 28 फरवरी 2015 को भी बजट का दिन शनिवार था, जिस कारण बाजार खोला गया था।

पिछले बजट में बाजार 1278 अंक गिरा था, लेकिन बाद में रिकवरी आई

पिछले साल जुलाई में पेश हुए बजट में सरकार ने शार्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को बढ़ाया था। इसके बाद सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,278 अंक गिरकर 79,224 पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई थी। ये 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी भी बजट स्पीच के दौरान 435 अंक गिरकर 24,074 पर पहुंच गया था। मार्केट बंद होने के पहले इसने भी रिकवरी कर ली थी और 30 अंक की गिरावट के साथ 24,479 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी, 29 में गिरावट थी। एक में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

कल बाजार में रही थी 740 अंकों की तेजी

कल यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 258 अंक की बढ़त रही, ये 23,508 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों से 44 में तेजी और 7 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी रही।

अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में तेजी

बजट पेश होने से पहले आज सेंसेक्स 136 अंक की तेजी के साथ 77,637 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 23,528 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content