‘पहली कैबिनेट में SIT का गठन, AAP सरकार के घोटालों की होगी जांच’- वीरेंद्र सचदेवा – India TV Hindi

[ad_1]
ादिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ही SIT का गठन होगा। सभी घोटालों की जांच होगी। ऐसे में माना जा रहा है एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल जाएंगे।
LG ने अधिकारियों को सचिवालय पहुंचने का दिया निर्देश
अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारते ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सचिवालय में आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया है। दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए अधिकारियों को पहुंचने के लिए बोला गया है। सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है।
दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भाजपा की वापसी
चुनावी परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक आए रुझानों में भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आप 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है।
[ad_2]
Source link