दिल्ली किसकी: इंडिया टीवी के स्पेशल कॉन्क्लेव भाजपा सांसद मनोज तिवारी, जानें क्या कहा – India TV Hindi

[ad_1]
इंडिया टीवी के स्पेशल कॉन्क्लेव में मनोज तिवारी।
Delhi Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस अहम चुनाव से पहले इंडिया टीवी की ओर से शुक्रवार को स्पेशल कॉन्क्लेव ‘दिल्ली किसकी’ का आयोजन किया गया है। इस कॉन्क्लेव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने भी हिस्सा लिया है। आइए जानते हैं कि मनोज तिवारी ने दिल्ली चुनाव को लेकर क्या कुछ कहा है।
इस सवाल पर कि क्या दिल्ली की जनता इस बार भाजपा के स्वागत के लिए तैयार है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को लाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता ने बहुत कुछ झेला है। लोग समझ रहे हैं कि भाजपा के हारने से दिल्ली का भविष्य हारा है।
हमने नारा बनाया कि आपका नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे। दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में नाले का पानी आ रहा है। आज तक इसे किसी ने ठीक करने की कोशिश नहीं की। बुजुर्गों का पेंशन बंद है। दिल्ली में बच्चों को स्कूल जाने के बजाय टैंकर का इंतजार करना पड़ रहा है। नकली दवाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में हजारों लोगों की अस्पतालों में मौत गंदे पानी के कारण हुई है।
पूर्वांचल उत्तर प्रदेश बिहार के लोगों का झुकाव AAP की तरफ गया था। लेकिन आज पूर्वांचल का मन आप ने दुखाया है उनके लिए मौत परोसी है। कोरोना के वक्त जब सभी को घर में सुरक्षिक रखना है तब इन्होंने पूरे दिल्ली के 40 से 50 हजार लोग आनंद विहार पर इकट्ठे हो गए जिससे कोरोना और फैला। पूर्वांचल वालों के लिए केजरीवाल कहते हैं कि 500 की टिकट लेकर आते हैं और 5 लाख का इलाज कराते हैं।
केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों को फर्जी वोटर कहा है। पूर्वांचल के लोग आत्मसम्मान से रहते हैं लेकिन किसी के सामने गिड़गिड़ाता नहीं है। वह फर्जी कैसे हो सकता है। वो लोग सुबह उठकर दिल्ली को सजाते हैं। ये 6 बजे ठिठुरती ठंड में लोगों की सेवा के लिए खड़े रहते हैं।
हजारों लोगों को फर्जी बताकर केजरीवाल ने ये जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी है। मनोज तिवारी ने कहा कि किराए के मकान में रह रहे लोगों को कोई फ्री बिजली जैसी सुविधा नहीं मिलती।
[ad_2]
Source link