झारखंड मंईयां सम्मान योजना में बड़ा झोल, पुरुषों को भी मिल रहे हैं पैसे, एक के खाते में जा रहे हैं 8-8 के पैसे – India TV Hindi

झारखंड मंईयां सम्मान योजना में बड़ा झोल, पुरुषों को भी मिल रहे हैं पैसे, एक के खाते में जा रहे हैं 8-8 के पैसे – India TV Hindi

[ad_1]

हेमंत सोरेन

Image Source : SOCIAL MEDIA
हेमंत सोरेन

झारखंड में ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ को लेकर बड़ा झोल सामने आया है। जहां योजना के लिए लाभार्थियों का रेजिस्ट्रेशन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कई महिलाओं का अकाउंट अपने चहेते लोगों के बैंक खातों से लिंक कर दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि एक ही महिला के बैंक खाते में आठ-आठ लाभार्थियों की राशि पहुंच रही है। वहीं, एक पुरुष के बैंक खाते में छह महिलाओं की राशि पहुंच रही है। उधर, जिन महिलाओं का रेजिस्ट्रेशन हुआ और उनके खाते में जब उनकी राशि नहीं आई तो वे अब अपना निबंधन चेक कराने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रही हैं। मामला गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड का है। 

योजना को लेकर हो रही कमीशनबाजी

उधर, जिन महिलाओं-पुरुषों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि पहुंच रही है। उनका कहना है कि जितनी राशि उनके खाते में आ रही है, उसका आधा कंप्यूटर ऑपरेटरों को बतौर कमीशन देना पड़ता है। मामला कूपा पंचायत का है। यहां सत्यनारायण गुप्ता के खाते में छह लाभुक महिलाओं के हिस्से की राशि जा रही है। वहीं सत्येंद्र साह के खाता में एक महिला, मुकेश शाह के खाते में एक महिला, लालती देवी के खाते में आठ महिलाओं और रेशम देवी के खाते में कूपा की ही सुनीता देवी, रानी कुमारी, देवंती देवी, पुनीता देवी, चानी कुमारी एवं सविता देवी की योजना राशि भेजी जा रही है।

पूरे प्रखंड में गड़बड़ी की जतायी जा रही है आशंका

आशंका जतायी जा रही है कि इस तरह की गड़बड़ी पूरे प्रखंड में हुई है। इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद खरौंधी के बीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

महिलाओं ने काटा बीडीओ के कक्ष में जमकर बवाल

गढ़वा प्रखंड की रंका- बौलिया पंचायत की महिलाओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के कक्ष में जमकर बवाल काटा। आक्रोशित महिलाएं बीडीओ के कार्यालय में घुस गयीं और हंगामा करने लगीं। उनका आरोप था कि रंका-बौलिया पंचायत की मुखिया पतिया देवी और पंचायत सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता ने साजिश कर मंईयां सम्मान योजना की लाभुक सूची से कई महिलाओं का नाम हटा दिया है।इससे इस बार उनलोगों के बैंक खाता में मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया है।

बीडीओ बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहे प्रखंड कार्यालय के सहायक राजीव दुबे को भी महिलाओं ने खरी खोटी सुनायी। हालात देखकर वहां पुलिस को बुलानी पड़ी। इसके बाद बीडीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी और इसमें दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें:

सरायकेला-खरसावां मॉब लिंचिंग मामला, जांच के लिए अल्पसंख्यक आयोग ने उठाया कदम

तिरुपति मंदिर में लगी आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी, राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content