गाबा टेस्ट-बारिश के कारण तीसरे दिन 33 ओवर ही हुए: भारत पहली पारी में 51/4, राहुल-रोहित नाबाद लौटे; ऑस्ट्रेलिया 394 रन से आगे

[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

ब्रिस्बेन में सोमवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन बारिश के नाम रहा है। ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर सोमवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में 33 ओवर ही डाले जा सके।
स्टंप्स तक भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 51 रन बनाए। केएल राहुल 33 रन और कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर नाबाद लौटे। टी-ब्रेक से पहले ऋषभ पंत (9 रन) और विराट कोहली (3 रन) पवेलियन लौट गए थे। यशस्वी जायसवाल (4 रन) और शुभमन गिल (1 रन) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 445 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम ने 40 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए हैं। एलेक्स कैरी 70 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए।
रविवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रैविस हेड (152 रन) और स्टीव स्मिथ (101 रन) के शतकों के सहारे 405 रन बनाए थे। पहले दिन बारिश के कारण 90 में से 13.2 ओवर ही डाले जा रहे। भारतीय टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।
—————————————————————-
तीसरे टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
कमेंटेटर ने बुमराह को बंदर कहा, फिर माफी मांगी

इंग्लैंड की महिला कमेंटेटर ईसा गुहा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बंदर कहा है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली है। रविवार को ईसा ने बुमराह की तारीफ करते हुए इंडियाज मोस्ट वैल्यूएशन प्राइमेट कहा था। प्राइमेट का अर्थ बंदर होता है। पढ़ें पूरी खबर
अपडेट्स
07:50 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समाप्त
07:23 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
खराब रोशनी ने फिर रोका खेल, खिलाड़ी बाहर आए
खराब रोशनी के कारण दिन का खेल रोकना पड़ा है। भारतीय ओपनर राहुल और रोहित नाबाद हैं।
07:15 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 50 रन पहुंचा, राहुल-रोहित नाबाद
भारत ने पहली पारी में 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। 17वें ओवर में केएल राहुल ने एक रन लेकर टीम के लिए 50वां रन बनाया। केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी नाबाद है।
07:02 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
दोपहर 12:35 बजे शुरू होगा खेल
06:43 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश थमी, अंपायर्स 12:20 मैदान का निरीक्षण करेंगे
05:52 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश फिर लौटी, खेल अभी भी रुका हुआ है
ब्रिस्बेन में बारिश फिर लौट आई है। खेल अभी भी रुका हुआ है।
05:34 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश बंद, 11:15 बजे शुरू होगा खेल
05:11 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
टी-ब्रेक: बारिश के नाम रहा सेशन
बारिश के बीच में सेशन के समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। यह सेशन बारिश के नाम रहा है। इस सेशन में रुक-रुककर बारिश होती रही।
महज 7.1 ओवर ही डाले जा रहे। इनमें भारतीय टीम ने 26 रन बनाने में ऋषभ पंत का विकेट गंवा दिया है।
04:45 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मांजरेकर ने भारतीय बैटर्स की तकनीकि पर सवाल उठाया
04:40 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश लौटी, चौथी बार खेल रोका गया
एक बार फिर बारिश ने खलल डाला है और खेल रोका गया है। सोमवार को बारिश के कारण चौथी बॉल खेल रोका गया है।
04:31 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
राहुल ने कमिंस की पहली बॉल पर चौका जमाया
बारिश बंद होने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो केएल राहुल ने पैट कमिंस के ओवर की पहली बॉल पर चौका जमाया।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ऋषभ पंत का विकेट लिया।
04:07 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
फिर बारिश लौटी, खेल तीसरी बार रोका गया
ब्रिस्बेन में बारिश लौट आई है। तीसरे दिन का खेल तीसरी बार खेल रोकना पड़ा है।

बारिश शुरू होने के बाद मैदान से बाहर आते केएल राहुल। उन्होंने अपना बैट जर्सी के अंदर छिपा लिया।
03:38 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश थमी, मैदान से कवर्स हटाए जा रहे
ब्रिस्बेन में बारिश थम चुकी है और मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। खेल भारतीय समयानुसार 9:15 बजे शुरू होगा।
03:19 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण फिर खेल रुका
भारत के पहली पारी के 10वें ओवर में फिर बारिश आ गई। जिसकी वजह से खेल रुका हुआ है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होने के बाद बारिश आ गई थी और खेल रोकना पड़ा था।
02:24 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
लंच ब्रेक- ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला सेशन
गाबा टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। इस सेशन में 62 रन बने और 6 विकेट गिरे। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 40 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवाए। जबकि भारत ने 22 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए हैं।

02:13 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
जायसवाल-गिल के बाद कोहली आउट
8वें ओवर में भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। यहां विराट कोहली 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
02:12 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
केएल राहुल की कलाई पर लगी हेजलवुड की बॉल
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में केएल राहुल चोटिल हो गए। जोश हेजलवुड की बॉल उनकी कलाई में लगी।
01:46 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
स्टार्क को दूसरा विकेट, शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट
भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। यहां शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।
01:38 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
जायसवाल चौका जमाकर आउट, स्टार्क को विकेट
यशस्वी जायसवाल ने भारतीय पारी की शुरुआत चौके से की। उन्होंने मिचेल स्टार्क की पहली बॉल पर चौका जमाया। हालांकि, वे अगली ही बॉल पर आउट हो गए। उन्हें स्टार्क ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया दिया।

यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपन करने आए।
01:19 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण खेल रुका
ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होने के बाद बारिश आ गई है। फिलहाल, खेल रुका हुआ है।
01:19 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: ऑस्ट्रेलिया 445 रन पर ऑलआउट
01:03 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोहम्मद सिराज ने नाथन लायन को बोल्ड किया
117वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9वां विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद सिराज ने ओवर की तीसरी बॉल में नाथन लायन (2 रन) को बोल्ड कर दिया।
12:49 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण खेल रुका, फिर कुछ देर में शुरू
बारिश आ गई है और खेल रोकना पड़ा है। खेल रुकने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 विकेट पर 435 रन बना लिए हैं।

बारिश आने के बाद मैदान कवर कर दिया गया।
12:47 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बुमराह के ऑस्ट्रेलिया में 50 विकेट पूरे
12:44 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बुमराह ने मिचेल स्टार्क को पवेलियन भेजा
ऑस्ट्रेलिया ने 8वां विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 106वें ओवर की आखिरी बॉल पर मिचेल स्टार्क को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।

मिचेल स्टार्क 18 रन बनाकर आउट हुए।
12:42 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
एलेक्स कैरी की फिफ्टी
एलेक्स कैरी ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने दिन के दूसरे और पारी के 103 ओवर में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रवींद्र जडेजा की बॉल पर स्वीप करके चौका जमाया।
12:40 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 400 पार

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 28/0 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने 101 और ट्रैविस हेड ने 152 रन की शतकीय पारियां खेलीं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 241 रन की पार्टनरशिप हुई। ओपनर उस्मान ख्वाजा 21 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय खेमे से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। पढ़ें पूरी खबर…
12:36 AM16 दिसम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पहले दिन का खेल बारिश में धुला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया है। शनिवार को ब्रिस्बेन में रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन के आखिरी दो सेशन में एक भी बॉल नहीं डाली जा सकी। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Source link