कपिल शर्मा की मिली जान से मारने की धमकी: पाकिस्तान से आया ई-मेल, रेमो डिसूजा-राजपाल यादव का नाम भी नाम शामिल; 8 घंटे में मांगा जवाब

कपिल शर्मा की मिली जान से मारने की धमकी:  पाकिस्तान से आया ई-मेल, रेमो डिसूजा-राजपाल यादव का नाम भी नाम शामिल; 8 घंटे में मांगा जवाब


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन कपिल शर्मा को पाकिस्तान से ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल के अलावा एक्टर राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को भी जान की धमकी मिली है।

ई-मेल में लिख गया है- हम आपकी एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। हम आपके ध्यान में सेंसेटिव मामला लाए हैं। ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि इसे बहुत गंभीरता से लें और गोपनियता बनाए रखें।

पाकिस्तान से आए ई-मेल के आखिर में लिखा है- अगर ऐसा नहीं किया तो यह आपके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता है। हम अगले 8 घंटे में इस ई-मेल का रिएक्शन चाहते हैं। ऐसा नहीं किया तो हम मान लेंगे कि आपने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। हम आपके खिलाफ एक्शन लेंगे। हम बिश्नोई नहीं हैं।

पुलिस बोली- मामले की जांच की जा रही है

राजपाल यादव ने अंधेरी के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। साथ ही मुंबई पुलिस को सुगंधा मिश्रा और रेमो की तरफ से भी शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

बॉलीवुड से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें…

1. रेमो, उनकी पत्नी समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस:डांस ग्रुप का आरोप- 11.96 करोड़ की इनामी राशि हड़पी, कोरियोग्राफर बोले- झूठे हैं आरोप

फेमस डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चीटिंग का मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

2. रेमो डिसूजा ने धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया:कहा- जरूरत पड़ने पर सभी दस्तावेज पेश करेंगे, कोरियोग्राफर की कंपनी ने प्रेस नोट जारी किया

फेमस डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चीटिंग का मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में सोमवार को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट (RDEPL) की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया, जिसमें कहा है कि ये सभी खबरें झूठी हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content