एक्टर साहिल खान ने की दूसरी शादी: 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से दुबई के बुर्ज खलीफा में की लैविश वेडिंग; तस्वीरें शेयर कीं

एक्टर साहिल खान ने की दूसरी शादी:  26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से दुबई के बुर्ज खलीफा में की लैविश वेडिंग; तस्वीरें शेयर कीं

[ad_1]

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ में नजर आ चुके एक्टर साहिल खान ने दूसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने खुद से 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड मिलेना एल्कजेंड्रा से वैलेंटाइन्‍स डे के मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा में ग्रैंड वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

साहिल खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ग्रैंड वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं। इसमें से एक वीडियो में उनकी दुल्हन मिलेना केक के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘फाइनली शादी हो गई। बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। सभी चाहने वालों को वैलेंटाइन्‍स डे की शुभकामनाएं। सभी को जीवन में प्यार, खुशी और सफलता मिले।’

साहिल खान की दूसरी पत्नी कौन?

साहिल खान की उम्र 48 साल है। जबकि मिलेना 22 साल की हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत के दौरान साहिल ने कहा था कि मिलेना दिमाग से तेज हैं। साथ ही वह सेंसिटिव भी हैं। क्योंकि काफी छोटी हैं। हमारी उम्र में बहुत अंतर है। लेकिन वह दूसरी 21 साल की लड़कियों की तरह नहीं। बल्कि मेंटली बहुत मैच्योर हैं।’

साहिल खान की पहली पत्नी

साहिल खान ने सबसे पहले ईरानी एक्ट्रेस नेगर खान से 2004 में शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी एक साल से भी कम समय तक चली और 2005 में दोनों का तलाक हो गया था।

बॉलीवुड में नहीं चला साहिल का सिक्का

स्टाइल और एक्यूजमी जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले साहिल खान को कभी इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल नहीं हो सका। साहिल डबल क्लास, ये है जिंदगी और अलादीन जैसी फिल्मों में ही नजर आए। लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। फ्लॉप करियर के बावजूद साहिल की तगड़ी फैन फॉलोविंग है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content