आज सोने के दाम में तेजी, चांदी सस्ती हुई: सोना 215 रुपए बढ़कर 77579 रुपए पर पहुंचा, चांदी 89428 रुपए प्रति किलो बिक रही

[ad_1]
- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (9 January 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोने की कीमतों में गुरुवार (9 जनवरी) को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 215 रुपए बढ़कर 77,579 रुपए पर पहुंच गया है। बुधवार को इसके दाम 77,364 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 75 रुपए गिरकर 89,428 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 89,503 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,350 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,200 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,200 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,200 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,250 रुपए है।
2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।
हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल यानी 2025 में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
[ad_2]
Source link