आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 7 रुपए तक महंगा: मारुति की गाड़ियां ₹32,500 तक महंगी, आज से हुए 4 बड़े बदलाव

आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 7 रुपए तक महंगा:  मारुति की गाड़ियां ₹32,500 तक महंगी, आज से हुए 4 बड़े बदलाव


  • Hindi News
  • Business
  • Rule Changes From 1st February 2025; Maruti Car Price Hike | Gas Cylinder Rate

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 फरवरी 2025 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 7 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1804 रुपए का मिलेगा। वहीं मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों की कीमतें 32,500 रुपए तक बढ़ा दी है।

फरवरी महीने में होने वाले 4 बदलाव…

1. कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा : ₹7 रुपए दाम बढ़े, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹7 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 7 रुपए बढ़कर ₹1804 हो गईं। पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 4 रुपए बढ़कर ₹1911 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1907 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1749.50 रुपए से 6.50 रुपए बढ़कर 1756 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1966 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

2. मारुति की कारें 32,500 रुपए तक महंगी: फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल मारुति सुजुकी ने अपने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। जिन मॉडलों की कीमत में यह बदलाव होगा, इनमें ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।

3. ATF 5,269 रुपए तक महंगा: हवाई सफर महंगा हो सकता है ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एयर ट्रैफिक फ्यूल (ATF) की कीमतों को बढ़ाया है। इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में ATF 5078.25 रुपए महंगा होकर 95,533.72 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है।

शहर ATF दाम अब (रुपए प्रति किलोलीटर) ATF दाम पहले (रुपए प्रति किलोलीटर) महंगा (रुपए)
दिल्ली 95,533.72 90,455.47 5,078.25
कोलकाता 97,961.62 93,059.79 4,901.83
मुंबई 89,318.90 84,511.93 4,806.97
चेन्नई 98,940.19 93,670.72 5,269.47

4. कोटक महिंद्रा बैंक ने सर्विस चार्ज और नियमों में किया बदलाव कोटक महिंद्रा बैंक ने कुछ चीजों के सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी की है।यह बदलाव खास तौर पर 811 सेविंग अकाउंट होल्डर्स पर लागू होगा। कोटक बैंक अपने डेबिट कार्ड धारकों के लिए फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव किया है। बैंक ने इस बदलाव की जानकारी अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए दी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं: दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 1 फरवरी को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है, तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content