आज तीसरे दिन आम लोगों को फ्री में एंट्री: पहले दिन मारुति ने इलेक्ट्रिक कार दिखाई, दूसरे दिन फ्लाइंग कार शोकेस हुई

आज तीसरे दिन आम लोगों को फ्री में एंट्री:  पहले दिन मारुति ने इलेक्ट्रिक कार दिखाई, दूसरे दिन फ्लाइंग कार शोकेस हुई

[ad_1]

नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आज तीसरा दिन है। आज से इस एक्सपो को पब्लिक के लिए ओपन कर दिया गया है। एक्सपो में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हुई है। पहले दो दिनों में इन कंपनियों ने अपने व्हीकल्स को लॉन्च और शोकेस किया।

पहले दिन मारुति ने इलेक्ट्रिक कार पेश की

एक्स्पो के पहले दिन मारुति-सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को रिवील किया। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी को लॉन्च किया। इसके साथ ही पहले दिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियां पेश कीं।

कंपनी मॉडल लॉन्च/अनवील/शोकेस
मारुति सुजुकी ई-विटारा अनवील
हुंडई लग्जरी MPV स्टारिया अनवील
बीएमडब्ल्यू इंडिया X1 लॉन्ग व्हीलबेस इलेक्ट्रिक लॉन्च
मर्सीडीज लग्जरी एसयूवी EQS मेबैक 680 नाइट सीरीज लॉन्च
मर्सीडीज मेबैक GLS 600 लॉन्च
MG साइब्सटर और M9 अनवील
पोर्श मेकेन SUV लॉन्च
पोर्श अपडेटेड टायकेन स्पोर्ट्स सेलून अनवील
किआ ईवी6 फेसलिफ्ट अनवील
किआ

कार्निवल हाई लिमोसिन

शोकेस
सुजुकी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-एक्सेस, जिक्सरSF 250 फ्लेक्स फ्यूल बाइक शोकेस
सुजुकी एक्सेस 125 पेट्रोल स्कूटर अनवील
हीरो मोटोकॉर्प हीरो विडा V2 अनवील

दूसरे दिन सोलर और फ्लाइंग कार शोकेस हुई

पुणे बेस्ड स्टार्टअप वायवे मोबिलिटी ने एक्सपो के दूसरे दिन भारत की पहली सोलर पावर्ड कार ईवा लॉन्च की है। 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की गई है, जिसे सरला एविएशन ने बनाया है। इसके अलावा वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने दो इलेक्ट्रिक कारों के साथ भारत में एंट्री की है।

कंपनी मॉडल लॉन्च/अनवील/शोकेस
विनफास्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील
BMW मिनी कूपर एस जेसीडब्ल्यू पैक, X3 लॉन्च
BMW एस 1000 आरआर मोटरसाइकिल, R 1300 GSA एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च
MG प्रीमियम एसयूवी मैजेस्टर अनवील
BYD Sealion 7 कूपे-एसयूवी अनवील
टीवीएस RTSX और X नैचफ्यूरी कॉन्सेप्ट शोकेस
वायवे मोबिलिटी वेव ईवा सोलर कार लॉन्च
सरला एविएशन फ्लाइंग टैक्सी शून्य शोकेस
हुंडई आयनिक 9 अनवील

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 एंट्री से जुड़े सवाल…

सवाल 1 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 की तारीखें क्या हैं? जवाब : इसमें 17 और 18 जनवरी को सिर्फ मीडिया पर्सन, डीलर्स और स्पेशल गेस्ट के लिए ही था। 19 से 22 जनवरी तक इसमें आम लोग जा सकेंगे।

सवाल 2 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो कहां आयोजित होगा?

सवाल 3 : एंट्री फीस कितनी रहेगी, क्या फ्री में जा सकेंगे? जवाब : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आम लोग फ्री में घूम सकते हैं। एंट्री पास के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए www.bharat-mobility.com पर जाकर आप अपना नाम और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इसके बाद आपके ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप यह क्यूआर कोड दिखाकर एंट्री कर सकते हैं।

प्रत्येक टिकट या पास से सिर्फ एक व्यक्ति को एंट्री मिलेगी। 5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट जरूरी नहीं है। साथ ही, व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी सहायक/सहायक के लिए भी कोई टिकट आवश्यक नहीं होगा।

सवाल 4 : टिकट या पास गुम होने पर क्या होगा? जवाब : टिकट या पास चोरी होने या खो जाने पर कोई डुप्लीकेट जारी नहीं किया जाएगा। टिकट तभी वैलिड होगा, जब बारकोड या होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ न की गई हो।

सवाल 5 : शो की डेली टाइमिंग क्या रहेगी?

​​​​सवाल 6 : भारत मंडपम से नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है? जवाब : सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नजदीकी मेट्रो स्टेशन है, जो भारत मंडपम से लगभग 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर है।

सवाल 7 : भारत मंडपम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से कितने दूर हैं?

सवाल 8 : भारत मंडपम में एंट्री के लिए कितने गेट हैं? जवाब : विजिटर्स के लिए भारत मंडपम में 2 एंट्री गेट और 2 एग्जिट गेट हैं। फूड एंड बेवरेज सहित इवेंट्स के लिए 13 एग्जीबिशन हॉल हैं।

सवाल 9 : क्या एक टिकट या पास का इस्तेमाल कई बार किया जा सकता है? जवाब : एक टिकट या पास से एग्जीबिशन वेन्यू पर सिर्फ एक बार ही एंट्री होगी। आयोजक किसी भी विजिटर को बिना कोई कारण बताए एंट्री करने से रोक सकते हैं, भले ही उसके पास वैध टिकट हो।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content