अमेरिका में TikTok बंद: 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बैन को मंजूरी दी थी, 2020 से भारत में बंद है एप

[ad_1]
वॉशिंगटन2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

TikTok ने अमेरिका में काम करना बंद कर दिया है। अब अमेरिका में लोग इस शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। महीनों की कानूनी लड़ाई के बाद 17 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए TikTok पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून को मंजूरी दी थी। एपल Hub ने बताया कि अमेरिकी एप स्टोर से Tiktok एप को रिमूव किया जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में TikTok यूजर्स को एप खोलने पर ये मैसेज दिखाई दे रहा है – ‘अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लागू किया गया है। दुर्भाग्य से, इसका मतलब है कि आप अभी TikTok का इस्तेमाल नहीं कर सकते। हम भाग्यशाली हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया है कि वह कार्यभार संभालने के बाद TikTok को फिर से शुरू करने के सॉल्यूशन पर हमारे साथ काम करेंगे।’
20 जनवरी को शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। डोनाल्ड ट्रम्प शपथ ग्रहण के लिए राजधानी वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे।
2020 से भारत में बैन है एप
भारत में टिकटॉक को 29 जून, 2020 को बैन कर दिया गया था। यह बैन, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा को खतरा माने जाने के कारण लगाया गया था।
[ad_2]
Source link